{"product_id":"sambhog-se-samadhi-ki-aur-सम्भोग-से-समाधि-की-ओर","title":"Sambhog Se Samadhi Ki Aur (सम्भोग से समाधि की ओर)","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eआज तक मनुष्य की सारी संस्कृतियों ने सैक्स का, काम का, वासना का विरोध किया है। इस विरोध ने, मनुष्य के भीतर प्रेम के जन्म की संभावना तोड़ दी, नष्ट कर दी। इस निषेध ने... क्योंकि सच्चाई यह है कि प्रेम की सारी यात्रा का प्राथमिक बिन्दु काम है, सैक्स है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eप्रेम की यात्रा का जन्म, गंगोत्री-जहां से गंगा पैदा होगी प्रेम की- वह सैक्स है, वह काम है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eऔर उसके सब दुश्मन हैं। सारी संस्कृतियां, और सारे धर्म, और सारे गुरु और सारे महात्मा तो गंगोत्री पर ही चोट कर दी। वही रोक दिया। पाप है काम, जहर है काम।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eऔर हमने सोचा भी नहीं कि काम की ऊर्जा ही, सैक्स इनर्जी ही, अंततः प्रेम में परिवर्तित होती है और रूपांतरित होती है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eक्या आपको पता है, धर्म के श्रेष्ठतम अनुभव में 'मैं' बिल्कुल मिट जाता है, अहंकार बिल्कुल शून्य हो जाता है ?\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eसैक्स के अनुभव में क्षण भर को अहंकार मिटता है। लगता है कि हूं या नहीं। एक क्षण को विलीन हो जाता है 'मेरापन' का भाव।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eदूसरी घटना घटती है : एक क्षण के लिए समय मिट जाता है, टाइम-लेसनेस पैदा हो जाती है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eसमाधि का जो अनुभव है, वहां समय नहीं रह जाता है। वह कालातीत है। समय विलीन हो जाता है। न कोई अतीत है, न कोई भविष्य -शुद्ध वर्तमान रह जाता है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eदो तत्व हैं, जिसकी वजह से आदमी सैक्स की तरफ आतुर होता है और पागल होता है। यह आतुरता स्त्री के शरीर के लिए नहीं है पुरुष की, न पुरुष के शरीर के लिए स्त्री की है। यह आतुरता शरीर के लिए बिल्कुल भी नहीं है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eयह आतुरता किसी और ही बात के लिए है। यह आतुरता है - अहंकार-शून्यता का अनुभव।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eलेकिन समय-शून्य और अहंकार-शून्य होने के लिए आतुरता क्यों है ?\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eक्योंकि जैसे ही अहंकार मिटता है, आत्मा की झलक उपलब्ध होती है। जैसे ही समय मिटता है, परमात्मा की झलक उपलब्ध होती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cul class=\"a-unordered-list a-nostyle a-vertical a-spacing-none detail-bullet-list\"\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eLanguage ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eHindi\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003ePrint length ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e464 pages\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eISBN-10 ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e9355992192\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eISBN-13 ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e978-9355992192\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eReading age ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e18 years and up\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eItem Weight ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e210 g\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eDimensions ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e20.32 x 12.7 x 1.27 cm\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\u003cspan class=\"a-list-item\"\u003e\u003cspan class=\"a-text-bold\"\u003eCountry of Origin ‏ : ‎\u003cspan\u003e \u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003eIndia\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/li\u003e\n\u003c\/ul\u003e","brand":"Jaipur Reads","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":51891332219192,"sku":"978-9355992192","price":233.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0955\/7806\/3160\/files\/61AV1EcWd_L._SL1334.jpg?v=1773486911","url":"https:\/\/www.jaipursundaybookmarket.com\/products\/sambhog-se-samadhi-ki-aur-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%93%e0%a4%b0","provider":"Jaipur Sunday Book Market","version":"1.0","type":"link"}